{"_id":"60d8c3e88ebc3ef40b554523","slug":"congress-announced-if-action-is-not-taken-against-bjp-leader-we-will-agitate-bareilly-news-bly4512269133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का एलान, भाजपा नेता पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का एलान, भाजपा नेता पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेसी नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो गैस सिलिंडर की कीमत दुगनी, ऊपर से जनता की जेब खाली कर रहे हैं भाजपा नेता
विज्ञापन
बरेली। भाजपा महामंत्री अधीर सक्सेना की गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलिंडरों में घटतौली को कांग्रेस ने जनता के साथ बड़ा धोखा बताया है। कांग्रेस की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर भाजपा नेता पर कार्रवाई न की गई तो पार्टी आंदोलन करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता राज शर्मा ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि भाजपा की सरकार में एक तो गैस सिलिंडर की कीमत दुगनी से भी ज्यादा हो गई है, ऊपर से घटतौली कर जनता की जेबें खाली कराई जा रही हैं। भाजपा महामंत्री अधीर सक्सेना ने जनता के साथ धोखा किया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक एजेंसी पर ऐसा भ्रष्टाचार हो रहा है तो बाकी जगह कितना भ्रष्टाचार हो रहा होगा। जाहिर है कि इस भ्रष्टाचार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांग्रेस का एक शिष्टमंडल एसएसपी से मिलकर भाजपा नेता अधीर सक्सेना पर कार्रवाई की मांग करेगा। कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, दिनेश दद्दा, जुनेद हसन, जिला उर रहमान, डॉ. नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद