फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confusion: Students should not be deprived of submission of examination form

असमंजसः परीक्षा फार्म जमा करने से वंचित न रह जाएं छात्र

Mon, 29 Mar 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Confusion: Students should not be deprived of submission of examination form
bareilly college

प्राचार्य ने 31 मार्च तक कक्षा, पुस्तकालय और कार्यालय बंद करने के दिए हैं निर्देश
विज्ञापन

एक अप्रैल परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तिथि, एक दिन में कैंसे जमा होंगे फार्म

बरेली। शासन के निर्देश पर बरेली कॉलेज में पिछले करीब तीन दिनों से भौतिक कक्षाओं का संचालन बंद है। 31 मार्च तक भौतिक कक्षाएं संचालित न करने के आदेश के बाद प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को होली की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन कक्षा संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विभाग, कार्यालय और पुस्तकालय 31 मार्च तक बंद किए हैं। ऐसे में परीक्षा फॉर्म जमा करने से वंचित रह गए छात्र असमंजस में हैं।
पिछले दिनों शासन ने आदेश जारी कर 25 से 31 मार्च तक भौतिक कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। सिर्फ परीक्षाएं और प्रयोगात्मक कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में 27 मार्च से 30 मार्च तक होली का अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं, बरेली कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते 19 मार्च से ही कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। उधर, प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने 31 मार्च तक कॉलेज में अवकाश के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग, कार्यालय और पुस्तकालय बंद रखने को कहा है। ऐसे में परीक्षा फार्म जमा करने से रह गए विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जारी निर्देश के तहत परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल है। ऐसे में अचानक जारी शासनादेश और प्राचार्य के आदेश से तमाम छात्र फार्म जमा करने से वंचित रह गए हैं। 31 मार्च तक अवकाश होने से महज एक दिन में सभी के फार्म जमा होना मुश्किल है। इसलिए परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि शासनादेश के तहत निर्देश जारी किए हैं। छात्रों की परेशानी की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को है। उन्होंने परीक्षा तिथि बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed