फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confrontation in two sides of the same community in Dhauratanda, firing

बरेलीः धौराटांडा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग

Wed, 12 May 2021 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Confrontation in two sides of the same community in Dhauratanda, firing
गांव में हाथ में बंदूकें लेकर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉकडाउन के बीच गोवंशीय पशु का मांस महंगा बेचने का आरोप लगाकर कस्बा धौराटांडा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने बंदूकें और तमंचे लाकर फायरिंग कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में बंजारा बिरादरी के जलीश अहमद ने सलीम कुरैशी को अपनी दुकान किराये पर दी है और शर्त रखी है कि वहां वैध तरीके से मांस की बिक्री की जाएगी। आरोप है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे सलीम कुरैशी दुकान पर गोवंशीय पशु के मांस की बिक्री कर रहा था और खरीदारों की भीड़ लगी थी। भीड़ देखकर उसने मांस का भाव 150 रुपये के बजाय 250 रुपये किलो कर दिया। बंजारा बिरादरी के लोगों ने इसका विरोध किया तो वहां विवाद होने लगा। इसी बीच जलीश अहमद वहां पहुंचे और उन्होंने दुकान खाली करने को कह दिया। इससे विवाद बढ़ गया और बंजारा समुदाय के लोगों ने सलीम कुरैशी को पीट दिया। इसी बीच सलीम के समर्थन में उसके परिवार के लोग लाइसेंसी और नाजायज असलहे लेकर वहां पहुंच गए और बाजार में हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जांच को भेजा मांस, तीन गिरफ्तार

इस मामले में भोजीपुरा पुलिस ने शाबहान की तहरीर पर सलीम कुरैशी के भाई फईम के अलावा शरीफ, अफसार और पप्पू के खिलाफ गो हत्या निवारण अधिनियम, मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही छोटन, रहीय अहमद और सलीम को गिरफ्तार किया है। शाहबान द्वारा पुलिस को गोमांस बताकर सौंपा गया मांस जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के घेरे में पुलिस, दर्ज की क्रॉस रिपोर्ट

बरेली। इस घटनाक्रम को लेकर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से भी पीड़ित पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर दी है, जिसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि लॉकडाउन में पहले तो मांस की दुकान खुलना ही गलत है और ऊपर से वहां गोमांस की बिक्री हो रही थी, इससे पुलिस की मिलीभगत का साफ पता चलता है। उनका कहना है कि महंगा गोमांस बेच रहे सलीम कुरैशी का जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह पुलिस को रुपये देता है इसलिए गोमांस भी बेचेगा। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में आरोपी फईम के पिता शेरा कुरैशी की ओर से भी चार लोगों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज की है। उसका आरोप है कि मस्जिद से आने के दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा और घायल कर दिया। मगर पुलिस ने उन लोगों के नाम नहीं बताए हैं, जिनके खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

मांस खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने और फायरिंग की बात संज्ञान में आई है। थाना भोजीपुरा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed