फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confluence of splendor and spirituality in the capital of Panchal

Bareilly News: पांचाल की राजधानी में वैभव और अध्यात्म का संगम

Mon, 13 Jan 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Confluence of splendor and spirituality in the capital of Panchal
आंवला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पांचाल की राजधानी ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही। यह धर्म की भूमि है। यहां के कण-कण में अध्यात्म और वैभव का संगम है। यहां नागा राजाओं ने भी राज किया। यहां के गांवों में पुर या नगर लगा होना महाभारत काल का प्रमाण है। पशुधन मंत्री श्वेतांबर जैन मंदिर रामनगर में तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री ने समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह लोधी के साथ इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अन्य महाभारतकालीन अवशेष व प्रमाण भी गिनाए। कहा कि यह भूमि पार्श्वनाथ की तपोस्थली है। यहां विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर है। पांचाल समिति ने इतिहास की इस धरोहर को सहेजने का प्रयास किया है। आने वालों वर्षों में यह आयोजन और भव्यता के साथ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र की महाभारतकालीन धरोहरों, अवशेषों, मंदिरो, महापुरुषों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसको देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने महाभारतकालीन प्रसंगों पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत, लोकगायन, लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। रात में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। संचालन रोहित सिंह ने किया। इस मौके पर यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, धमेंद्र कुमार, संजीव सक्सेना, आशुतोष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आयोजित युवा सम्मेलन में डॉ. विमल यादव, प्रशांत पटेल, डॉ. निशांत कुमार व आरएसएस के प्रांत प्रचारक शशांक भाटिया ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा शिकागो धर्म संसद में दिए गए भाषण से जुड़े प्रसंग को सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed