फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confirmation of infection in Moharrir and Bhojipura Daroga, now head of Cantt Police Station

अब कैंट थाने के हेड मोहर्रिर और भोजीपुरा के दरोगा में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of infection in Moharrir and Bhojipura Daroga, now head of Cantt Police Station
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : demo photo

दोनों को ले गई एंबुलेंस, स्टाफ में दहशत, डीआईजी के पेशकार समेत कई के सैंपल लिए

विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस पुलिस विभाग का पीछा नहीं छोड़ रहा है। गुरुवार शाम आई जांच रिपोर्ट में कैंट थाने के हेड मोहर्रिर और भोजीपुरा थाने के दरोगा पॉजिटिव मिले हैं। इससे स्टाफ में दहशत है।
पुलिस विभाग के कई कर्मचारियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। रोज ही कोरोना संक्रमितों की सूची में कुछ नाम पुलिस वालों के आ रहे हैं। इससे दहशत का माहौल है। गुरुवार शाम आई कोरोना पॉजिटिव की सूची में कैंट थाने के हेड मोहर्रिर का नाम है। दूसरा नाम भोजीपुरा थाने के दरोगा का भी है। दरोगा का एक साथी पहले ही कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है। देर शाम दोनों को एंबुलेंस ले गई।
विज्ञापन

इससे पहले इंस्पेक्टर भोजीपुरा मनोज त्यागी ने स्टाफ को पीएचसी भेजकर 14 लोगों का टेस्ट कराया। इनमें एक और दरोगा की हालत खराब है, उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। आरआई ने पुलिस लाइन में सफाई अभियान चलवाया। वहां मोबाइल वैन ने डीआईजी के पेशकार समेत 22 पुलिस वालों और उनके परिजन के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed