फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confessed to murdering wife for refusing to give money for alcohol.

Bareilly News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी की हत्या की बात कबूली

Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Confessed to murdering wife for refusing to give money for alcohol.
बरेली। पत्नी की हत्या करने के आरोपी सतीश को बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी सरोज से विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने ईंट से वार किया। उसने घरेलू चाकू से पत्नी के पेट पर भी वार कर उसकी हत्या कर दी। चाकू व ईंट भी साक्ष्य के तौर पर पेश किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जोगी नवादा निवासी सतीश ने अपनी पत्नी सरोज की हत्या कर दी थी। सरोज के पिता बदायूं निवासी गोकरन लाल ने बारादरी थाने में दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सतीश को सुरेश शर्मा नगर गेट के सामने से रात 11 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी सरोज से विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने ईंट से उसके सिर पर वार किया था। उसने चाकू से पत्नी के पेट और कमर पर भी वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed