{"_id":"5e9b51c48ebc3e6fea5a6079","slug":"confectioner-caught-in-the-spin-of-earning-bareilly-news-bly4030336153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के चक्कर में हलवाई फंसा.. चटोरे चटोरपन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाई के चक्कर में हलवाई फंसा.. चटोरे चटोरपन में
विज्ञापन
लॉकडाउन में दुकान खोलने का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कई दिनों से तड़के ही दुकान खोलकर बना रहा था जलेबी, पुलिस चौकी भी पहुंचतीं थीं जलेबियां
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में भी गली-मोहल्लों के दुकानदार कमाई का लालच छोड़ नहीं पा रहे हैं। चाहबाई में एक हलवाई ने भी पुलिस चौकी के स्टाफ से सांठगांठ कर रोज सुबह दुकान खोलनी शुरू कर दी लेकिन इलाके के ही कुछ लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। वायरलेस पर मेसेज जारी होने पर शनिवार को पुलिस ने हलवाई और उसकी दुकान पर मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर अंदर कर दिया। कई दूसरे इलाकों में भी कई लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।
प्रेमनगर के मोहल्ला चाहबाई में कुछ दिनों से जलेबी की एक दुकान खुल रही थी। रोज सुबह दुकान खोलकर जलेबियां बनानी शुरू कर दी जाती थीं और कुछ घंटे कारोबार करके सबकुछ समेट दिया जाता था। इलाके के लोगों के मुताबिक हलवाई ने पुलिस से भी सांठगांठ कर ली और रोजाना पुलिस चौकी पर भी जलेबी पहुंचाता था। दुकान पर रोज भीड़ इकट्ठी होने के कारण पहले तो आसपास के लोगों ने हलवाई से आपत्ति जताई और फिर भी वह नहीं माना तो अधिकारियों से शिकायत कर दी। इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे वायरलेस पर मेसेज जारी होने के बाद प्रेमनगर पुलिस जलेबी वाले की तलाश में जुट गई। दोपहर में पुलिस ने हलवाई भगवान दास को पकड़ लिया। इशरत हुसैन, नदीम, अनवर और गुड्डू के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बारादरी क्षेत्र में गंगापुर चौराहे पर भी शनिवार सुबह मोबाइल की एक दुकान खुली होने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। श्यामगंज चौकी इंचार्ज को देख दुकानदार भाग खड़ा हुआ। इसके अलावा अन्य पांच लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
श्यामगंज चौराहे पर भी पुलिस ने सख्ती की। बाजार में बेवजह घूमने वाले लोगों को फटकार दौड़ाया गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं जिले में दर्ज हुए आठ मुकदमों में 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही 433 वाहनों का चालान कर सात हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।