फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Condolence on the death of the Pope, all the institutions of the diocese will remain closed today

Bareilly News: पोप के निधन पर शोक, आज बंद रहेंगे धर्मप्रांत के सभी संस्थान

Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Condolence on the death of the Pope, all the institutions of the diocese will remain closed today
बरेली। परमपावन पोप फ्रांसिस के निधन पर ईसाई समाज में शोक की लहर है। इस दुख के वातावरण में शोक सभाओं का आयोजन किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गईं। श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को ईसाई समाज के बरेली धर्मप्रांत के अंतर्गत सभी संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

कैथोलिक डायोसिस में शोकसभा को संबोधित करते हुए बरेली धर्मप्रांत के अध्यक्ष फादर बिशप डॉ. इग्नेशियस डी सूजा ने पोप बनने तक के सफर का उल्लेख किया। युद्धग्रस्त क्षेत्रों, शरणार्थी शिविरों और समाज के हाशिए पर रह रहे समुदायों में उनकी उपस्थिति ने शांति, न्याय और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की पुकार को प्रकट किया। वे वैश्विक मंच पर एक नैतिक स्वर बनकर उभरे।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन, आर्थिक असमानता, धर्मों के बीच सौहार्द व शरणार्थियों और प्रवासियों के अधिकारों पर उन्होंने जोरदार आवाज उठाई। वो ऐसे पोप थे जिनका हृदय गरीबों और उपेक्षितों के लिए धड़कता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के फादर रॉयल एंथनी ने कहा कि पोप का जीवन मसीह के प्रेम की सजीव गवाही था। पोप फ्रांसिस की शिक्षाओं में दया को न्याय से ऊपर, मेल-मुलाकात को बहिष्कार से ऊपर और सेवा को सत्ता से ऊपर रखा गया। पोप की प्रेरणादायक पुस्तकों ने कलीसिया को गरीबों व पृथ्वी की अधिक चिंता करने और भाईचारे व शांति की संस्कृति को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed