फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Conditions became victims of HIV in marriage snag

एचआईवी पीड़ितों की शादी में शर्तें बनीं रोड़ा

Wed, 06 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
एचआईवी पीड़ित मरीजों की शादी के लिए एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी) सेंटर ने जिम्मा उठाया है। लेकिन शादी में शर्त आड़े आ रही है। दरअसल, जितने भी लोगाें ने विवाह के लिए एआरटी सेंटर में आवेदन किया है वे अपने ही धर्म और जाति में जीवनसाथी चाहते हैं। इसके चलते एक साल से इनके आवेदन प्रदेश के हर एआरटी सेंटर में नकारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटी सेंटर में मंडल के करीब 1375 एचआईवी मरीज पंजीकृत हैं। इनमें 426 महिलाएं, 56 बच्चे और 881 पुरुष हैं। इन एचआईवी पीड़ितों में 867 एड्स से पीड़ित हैं। अभी तक एआरटी सेंटर की ओर से पूरे प्रदेश में बरेली से छह पुरुषों के विवाह के लिए आवेदन भेजे गए हैं। लेकिन पिछले एक साल से इनके लिए कोई लड़की नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बातचीत के बाद भी नहीं तय हुआ रिश्ता
आवेदन करने वालों में हिंदू व मुस्लिम दोनों धर्मों के युवक शामिल हैं। इन्हें अपने धर्म और जाति में ही विवाह करना है। साथ ही लड़की भी कुंवारी होनी चाहिए। जबकि विवाह के लिए कई विधवा महिलाएं तैयार हैं। ये सभी एचआईवी पॉजिटिव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटी कराता है शादी
एआरटी सेंटर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में आवेदन भेजता है। सिर्फ एचआईवी पीड़िताें के रिश्ते तय होते हैं। लड़के और लड़कियों को मिलवाकर बातचीत भी कराई जाती है।
‘एक साल से आवेदन लंबित पड़े हैं। लड़काें को कुंवारी और अपने ही धर्म जाति में विवाह करना है। ऐसे में दिक्कत आ रही है।’
- डॉ. संजीव मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी, एआरटी सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed