फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   condam school building will be demolish

नगरीय क्षेत्र : गिराए जाएंगे जर्जर भवन, शिफ्ट किए जाएंगे बच्चे

Thu, 12 May 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
condam school building will be demolish
बरेली। नगरीय क्षेत्र के जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग ने पास के दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को अमर उजाला ने तमाम गिरताऊ स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई कराने का खुलासा किया था जिसके बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर 24 घंटे में खस्ताहाल भवनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए विनय कुमार ने इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों को जर्जर भवनों की सूची तैयार करने के साथ बच्चों के लिए वैकल्पिक स्कूलों की सूची देने को कहा। बीएसए के मुताबिक ऐसे सभी स्कूल जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। सभी शिक्षकों को जर्जर स्कूल के बारे में सूचना देने को कहा गया है। इसके बाद इन स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। गिरताऊ भवनों को ध्वस्त कराने के साथ नया भवन बनने तक बच्चों को पास के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इन जर्जर स्कूलों के बच्चे होंगे शिफ्ट
प्राइमरी स्कूल बाग गुद्दड 1 और 2, बाजार संदल खां 1 और 2, चौपुला, गढ़ैया 1 और 2, जखीरा, जकाती, कन्हैया टोला, ख्वाजा कुतुब, किशोर बाजार, कुंवरपुर 1 और 2, लोधी राजपूत, माधोबाड़ी, मलूकपुर, सहसवानी टोला, मढ़ीनाथ, सहसवानी टोला, सूफीटोला 2 और नेकपुर। इन जर्जर स्कूल भवनों की सूची देर शाम तक तैयार कर ली गई। अभी शिक्षकों को और जर्जर भवनों की सूचना भी देने को कहा गया है। जिन स्कूलों में बच्चों को शिफ्ट करना है, वह सूची भी मांगी है। नगर बीईओ टीएन गंगवार ने बताया कि जर्जर भवनों से जल्द ही बच्चों को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed