फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Concern over arrests, brainstorming going on at the dargah

Bareilly News: गिरफ्तारियों पर चिंता, दरगाह पर चल रहा मंथन

Tue, 30 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Concern over arrests, brainstorming going on at the dargah
परिवार में हो रही घर-घर चर्चा, शहर में हो रही गिरफ्तारी पर है चिंता
विज्ञापन

बरेली। आई लव मोहम्मद अभियान के समर्थन प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद आला हजरत दरगाह के लोग चिंतित हैं। वहां के सभी जिम्मेदार लगातार चिंतन और मंथन में लगे हैं। सभी इस फिक्र में हैं कि किसी तरह शहर का अमन बरकरार रहे।

दरगाह पर तीन दिनों से सन्नाटा पसरा है। अलबत्ता घरों में परिवार के लोग लगातार तमाम बिंदुओं पर गौर-ओ-फिक्र करते रहे। लोगों का आना-जाना भी लगा रहा। परिवार के कुछ ऐसे लोग भी पहुंचते रहे, जिनके अपने गिरफ्तार हुए हैं और उनको वे बेगुनाह मान रहे हैं। लोगों का बताना है कि दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां हों या सज्जादानशीन अहसन मियां, सभी लोगों से राय ले रहे हैं। मसले का हल निकालने के लिए लोगों से बात भी कर रहे हैं। वहीं काजी-ए-हिंदुस्तान भी अपने आवास पर लोगों से लगातार बात-चीत कर रहे हैं। अहम यह भी है कि सभी यह चाहते हैं कि मसले भी हल हों और शहर में अमन भी बना रहे। माहौल जल्द से जल्द साजगार हो और जिंदगी की रफ्तार आम दिनों की तरह बनी रहे। तमाम आने-जाने वाले भी इसी फिक्र में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed