फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Computerized parcel booking will start at Bareilly City, Izzatnagar, Farrukhabad stations.

Bareilly News: बरेली सिटी, इज्जतनगर, फर्रुखाबाद स्टेशनों पर शुरू होगी कंप्यूटराइज पार्सल बुकिंग

Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Computerized parcel booking will start at Bareilly City, Izzatnagar, Farrukhabad stations.
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे बरेली सिटी, इज्जतनगर और फर्रुखाबाद सहित 20 रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड के जरिये पार्सल बुकिंग सुविधा शुरू करेगा। इन स्टेशनों पर कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। पीलीभीत स्टेशन पर भी यह व्यवस्था जल्द शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब तक मैनुअल रूप से पार्सल बुकिंग की जाती है। अब मंडल के स्टेशनों पर कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पार्सल बुक होंगे। बरेली सिटी, इज्जतनगर और फर्रुखाबाद स्टेशनों पर पीआरएस व यूटीएस काउंटरों के साथ पार्सल कार्यालयों को भी डिजिटलाइज्ड करने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

यहां पार्सल का भुगतान यूपीआई के जरिये किया जा सकेगा। बरेली सिटी, इज्जतनगर, फर्रुखाबाद स्टेशनों पर क्यूआर डिवाइस संचालित कर दी गई है, इससे सभी पार्सल बुकिंग कैशलेस हो सकेंगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में सभी जगह नई व्यवस्था के तहत बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये पार्सल बुकिंग से लेकर ट्रेन में लोड और अनलोड होने से लेकर पार्सल के गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी भी संबंधित व्यक्ति को एसएमएस के जरिये मिलेगी। लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी व लोकेशन भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed