फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Completed the Char Dham Yatra by bicycle

Bareilly News: साइकिल से पूरी की चार धाम यात्रा

Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Completed the Char Dham Yatra by bicycle
बरेली। भोलेनाथ के प्रति मन में आस्था का ज्वार लिए शहर का रहने वाला एक युवक साइकिल से ही चार धाम यात्रा पर निकल पड़ा। यात्रा में कई चुनौतियां आई लेकिन उसने हार नहीं मानी और बाबा के दर्शन कर दो माह बाद अपने शहर लौट आए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कालीबाड़ी का रहने वाला रोहन सिंह की भगवान शिव के प्रति बेहद आस्था है। महज 23 की उम्र में साइकिल से यात्रा करने के बारे में जब घर वालों को बताया तो उन्होंने पहले तो मना कर दिया रोहन की आस्था के आगे उन्हें भी हार माननी पड़ी। रोहन ने बताया कि उसने पहली यात्रा 2024 में केदारनाथ की थी, इसके बाद जनवरी 2025 में साइकिल से ही वैष्णो देवी की यात्रा की। फिर चार धाम यात्रा का विचार मन में आया, जिसके बाद 15 मई 2025 को वह साइकिल से चार धाम यात्रा पर निकल गए। दो माह में चारों धाम की यात्रा पूरी कर 15 जुलाई को वापस बरेली लौट आए। रोहन ने बताया कि उन्होंने साइकिल से पहली बार लगभग 1500 किलोमीटर की लंबी यात्रा की हैं। उनके पिता धनश्याम सिंह शिक्षक है जबकि माता तारा देवी गृहिणी है। रोहित बताते है कि चार धाम यात्रा पूरी करने के बाद अब वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन जाने का प्लान कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed