{"_id":"67d9d9e6cfad7b9b4f02fa8a","slug":"complete-your-important-work-banks-will-remain-closed-for-six-days-bareilly-news-c-4-lko1064-601143-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निपटा लें जरूरी काम, छह दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निपटा लें जरूरी काम, छह दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हड़ताल व वित्तीय बंदी के चलते छह दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकिंग से संबंधी जो जरूरी काम हो वह जल्द निपटा लें। 24 व 25 मार्च तक बैंकिंग कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से करीब 150 से 200 कर्मचारी बाइक से निकल कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकों में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24 और 25 मार्च को हाेगी। 22 मार्च को इस माह का चौथा शनिवार व 23 को रविवार होने के चलते बैंक पहले से ही बंद हैं। 30 मार्च को रविवार व 31 मार्च को वित्तीय बंदी होने के चलते बैंक में कार्य नहीं होगा। एक अप्रैल को ईद का अवकाश है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ एसोसिएशन नवींद्र कुमार ने बताया कि यूएफबीयू केंद्र सरकार से पांच दिन बैंकिंग, पीएसबी में अधिकारी व कर्मचारी की नियुक्ति, कर्मचारी कल्याण लाभों पर आयकर वसूली नहीं करना, नियमित कार्य की आउटसोर्सिंग बंद करने समेत अन्य मांग कर रहा है, लेकिन उसे पूरी नहीं किया गया हैं। जिसे लेकर बैंकिंग संगठन हड़ताल करने जा रहे हैं। संवाद