{"_id":"6938974ccdc0c059ee04e734","slug":"complaint-of-irregularities-in-recruitment-of-class-iv-employees-bareilly-news-c-4-bly1053-783363-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन
अभ्यर्थियों और सेवा प्रदाता कंपनी के चयन में धांधली का आरोप
मुरादाबाद। लखनऊ निवासी एक महिला एडवोकेट ने राजकीय इंटर कॉलेजों में की जा रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता की शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंत्री से की है।
गोमती नगर लखनऊ निवासी अंजू सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल में जैम पोर्टल से एक एजेंसी का चयन किया गया। इसमें समाचार पत्रों में होने वाला प्रकाशन नहीं कराया गया। जिन अभ्यर्थियों द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर अपनी नियुक्ति के लिए आवेदन किया गया है, उस पोर्टल पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की कोई तारीख प्रदर्शित नहीं है। उनका आरोप है कि रिश्वत लेकर अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी कर फर्म को टेंडर दिया गया। मुरादाबाद मंडल में 597 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होनी है। इसमें मुरादाबाद जनपद में करीब 123 पद हैं। ब्यूरो
--
फर्म का चयन नियमानुसार किया गया है। आरोप तथ्यहीन हैं। - मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, द्वादश मंडल, मुरादाबाद