{"_id":"64ea617b249a53656c0c4f44","slug":"complaint-of-charging-facility-fee-for-getting-vaccinated-baheri-news-c-124-1-sbly1010-441-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीका लगवाने के लिए सुविधा शुल्क लेने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीका लगवाने के लिए सुविधा शुल्क लेने की शिकायत
Sun, 27 Aug 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। सीएचसी पर टीकाकरण के दौरान सुविधा शुल्क लेने का आरोप एक एएनएम पर लगा है। इसकी शिकायत थाना समाधान दिवस में की गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सांसद वरुण गांधी से भी की है।
एएनएम की टीकाकरण में ड्यूटी लगी थी। रुड़की गांव का विजय अपनी पत्नी को टीका लगवाने पहुंचा। आरोप है कि एएनएम ने उसकी पत्नी से सुविधा शुल्क की मांग कर दी। विजय ने विरोध किया तो एएनएम ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस के सामने आरोपी एएनएम रोने लगी। इधर, पीडित ने सांसद वरुण गांधी से भी वसूली की शिकायत की है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रोहम ने बताया कि सुविधा शुल्क की वसूली का आरोप गलत है। अगर ऐसा मामला है तो जांच कराई जाएगी।