फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint filed against Wasim Rizvi

वसीम रिजवी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Tue, 01 Jun 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Wasim Rizvi

तंजीम उलमा इस्लाम ने दी तहरीर, कहा- दूसरे शहरों में भी दर्ज कराएंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। शिया वक्फ बोर्ड लखनऊ के सदस्य वसीम रिजवी के खिलाफ यहां कोतवाली मेें शिकायत दर्ज कराई गई है। आल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम की ओर से दर्ज शिकायत में वसीम पर 26 आयतों को हटाकर नई कुरान लिखने का आरोप लगाया गया है। तंजीम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का कहना है कि वसीम के खिलाफ दूसरे शहरों में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सोमवार शाम 5:15 बजे कानूनी सलाहकार अधिवक्ता तसव्वुर हुसैन के साथ कोतवाली पहुंचकर वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया है है कि वसीम रिजवी ने अल्लाह तआला की ओर से नाजिल की गई किताब कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाकर नया कुरान शरीफ लिखा है और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नए कुरान शरीफ को मान्यता देने का आग्रह किया है। इससे पहले भी वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने के लिए रिट दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। साथ ही वसीम पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उसे आगे इस तरह का कृत्य न करने का आदेश भी दिया था। वसीम रिजवी का यह कृत्य इस्लाम को मानने वालों की आस्था के विरुद्ध है। इससे उनको गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed