फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   complaint against SP leader Swami Prasad Maurya in Bareilly police station

UP: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बरेली में साईं मंदिर के महंत ने थाने में दी तहरीर

Thu, 31 Aug 2023 08:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

श्री शिरडी साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बारादरी थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सपा नेता ने अपने बयान से हिंदू समाज में फूट डालने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
complaint against SP leader Swami Prasad Maurya in Bareilly police station
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बरेली में श्री शिरडी साईं मंदिर के महंत ने सपा नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि सपा नेता ने अपने बयान से हिंदू समाज में फूट डालने का प्रयास किया है। इससे समाज के लोगों को ठेस पहुंची है। महंत ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


श्री शिरडी साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बारादरी थाने में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार अपने भाषण के माध्यम से हिंदू समाज को आपस में बांटने व लड़ाने का प्रयास किया है, जिससे हिंदू धर्म को मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन

सपा नेता ने लांघी सीमा

महंत ने कहा कि इस बार सपा नेता ने सारी सीमाओं को लांघते हुए 'हिंदू कोई धर्म नहीं, सिर्फ धोखा है' बयान देकर ब्राह्मणों की निंदा की। इस बयान से हिंदू धर्म में फूट डालने का प्रयास किया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक भाषण में यह भी बोला है कि मंदिरों को तुड़वाकर जांच की जाए तो वहां बौद्ध मठ निकलेंगे। 

पंडित सुशील कुमार पाठक ने कहा कि सपा नेता के बयानों से ब्राह्मणों और हिंदू समाज के लोगों को गहरी ठेस पहुंची है। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर महंत ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed