फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint about illegal construction by blocking the road

Bareilly News: रास्ते को बंद कर अवैध निर्माण की शिकायत

Mon, 26 Aug 2024 03:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Complaint about illegal construction by blocking the road
बजरी के ढेर डालते से बंद रोड। संवाद
शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के वार्ड-10 के मोहल्ला बड़ी बखरी के कुछ लोगों ने सपा सभासद द्वारा रास्ता बंद कर अवैध निर्माण की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बासी मो. आबिद, सगीर अहमद, हासिल अहमद, शिराज अहमद, इजहार अहमद, अशकाल, अंजना, खुरानुद, तंजील
अब्दुल वाहिद आदि ने सपा सभासद पर आरोप लगाया है कि वह गली में अपने दरवाजे के आगे नाली के ऊपर पिलर लगाकर अपने घर का अवैध निर्माण पहले ही कर चुके हैं। अब सड़क पर चार फिट लंबी सीढ़ियां बनाकर रास्ता संकरा कर रहे हैं। इससे पूरे मोहल्ले का रास्ता बंद हो जाएगा। आने जाने में काफी परेशानी होगी। शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर जिलाधिकारी बरेली ने उपजिलाधिकारी मीरगंज एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को तुरंत मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed