फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commissioner reached Parsakheda to take the condition of industry and entrepreneurs

उद्योग और उद्यमियों का हाल लेने परसाखेड़ा पहुंचे कमिश्नर

Fri, 08 May 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Commissioner reached Parsakheda to take the condition of industry and entrepreneurs
बरेली के परसाखेड़ा में उद्यमियों के साथ बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बोले- श्रमिक की समस्या हल होंगी, आने-जाने को मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
बरेली। औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक और अन्य समस्याओं की बढ़ती शिकायतों का निराकरण करने कमिश्नर परसाखेड़ा पहुंचे और उद्यमियों को आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन कारोबारियों की हर संभव मदद करेगा। बातचीत में उद्यमियों ने बताया कि जिले से बाहर फंसी लेबर लाने में परेशानी हो रही है।

गुरुवार दोपहर कमिश्नर रणबीर प्रसाद ने परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया से संबंधित प्रमुख उद्यमियों से संयुक्त की। बीएल एग्रो सभागार में हुई बैठक में उन्होंने उद्यमियों से पूछा कि कारखाने चलाने में क्या समस्याएं आ रही हैं। इस पर कारोबारियों ने बताया कि यूनिट तक आने वाले श्रमिक रास्ते में रोक दिए जाते हैं और जिले से बाहर फंसे श्रमिकों को लाना मुश्किल हो रहा है। इस पर उन्होंने एसएसपी से कहा कि वे कारखानों में काम करने वालों को परेशान नहीं होने दें। उद्यमियों से बाहर फंसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन से बात कर श्रमिक बुलाए जाएंगे। बताया कि चीन से व्यापार समेटने के बाद कुछ उद्योग यहां लगाए जा सकते हैं। इसलिए भूमि चिह्नित कर सुरक्षित कर लें। परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने सरकार और प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न विभाग और बैंक संबंधी समस्याएं करने का आग्रह किया। कमिश्नर ने कहा कि उद्यमियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। उपायुक्त उद्योग आरआर गोयल को अन्य समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। एसके सिंह आदि उपस्थ्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed