फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Collision between two wheelers, one person dead

Bareilly News: दोपहिया वाहनों में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

Fri, 23 Aug 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Collision between two wheelers, one person dead
रिठौरा। थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर में खंडेलवाल काॅलेज के सामने बाइक सवार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। अविनाश चंद्र तिवारी (65) अपनी पत्नी भारती तिवारी के साथ कहीं जा रहे थे। तभी खंडेलवाल कॉलेज के पास बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना हाफिजगंज की रिठौरा चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन

-----
कस्बे को स्वच्छ रखने की अपील
रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा में बुधवार को अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से मिलकर दुकानों पर कूड़ेदान रखने एवं कूड़े को कूड़ेदान में डालने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देश को साफ और स्वस्थ बनाने की मुहिम चला रही है। आप सब भी इस मुहिम का हिस्सा बनें। स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले व्यापारियों को नगर पंचायत प्रशासन सम्मानित भी करेगा। इस मौके पर रमेश सैनी, छेदा लाल, कुंवरपाल, मुकेश, भास्कर, अर्जुन यादव समेत नगर पंचायत टीम से लिपिक ओमप्रकाश सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed