{"_id":"670db09d4081646afb0425c4","slug":"college-asked-for-second-year-fees-stopped-students-from-appearing-for-first-year-exam-bareilly-news-c-4-lko1018-501794-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलेज ने मांगी दूसरे वर्ष की फीस, विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की परीक्षा देने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलेज ने मांगी दूसरे वर्ष की फीस, विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की परीक्षा देने से रोका
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को ज्योति कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष की फीस जमा करने के लिए परेशान किया जा रहा है। ऐसा न करने पर मंगलवार से होने वाली परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा है।
महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि फीस को लेकर परेशान विद्यार्थी कई दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एएनएम, जीएनएम, डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी, डिप्लोमा इन ऑप्टिमेट्री के विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोका जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन ने अगर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से रोका तो परिषद उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में कॉलेज के प्रबंध निदेशक डीडी रावत ने कहा कि परीक्षा देने से किसी विद्यार्थी को नहीं रोका गया। सबके परिचय पत्र जारी कर दिए हैं। इस दौरान विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी, रवि प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कुनाल मिश्रा, वैष्णवी, प्रभाकर, दीपू उपस्थित रहे। संवाद