{"_id":"6794b1f7a9a07314570d801c","slug":"college-administration-did-not-provide-sanitary-pads-girl-had-to-feel-embarrassed-in-bareilly-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉलेज प्रशासन ने नहीं उपलब्ध कराया सेनेटरी पैड, बेटी को होना पड़ा शर्मिंदा, पिता ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉलेज प्रशासन ने नहीं उपलब्ध कराया सेनेटरी पैड, बेटी को होना पड़ा शर्मिंदा, पिता ने की कार्रवाई की मांग
Sat, 25 Jan 2025 03:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:12 PM IST
सार
बरेली के एक कॉलेज से शर्मनाक मामला सामने आया है। पढ़ाई के दौरान एक छात्रा को माहवारी आ गई। उसने सेनेटरी पैड मांगा तो क्लास से बाहर कर दिया। पैड न मिलने पर उसके कपड़े गंदे हो गए, जिससे उसे शर्मिंदा होना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में माहवारी आ गई। कॉलेज प्रशासन से उसने सेनेटरी पैड की मांग की तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया। एक घंटे तक उसे पैड नहीं दिया गया, अलबत्ता उसे उसी हाल में घर जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
रास्ते में छात्रा के कपड़े खराब हो गए और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है। उसके पिता ने कॉलेज प्रशासन के इस संवेदनहीन रवैये की लिखित शिकायत राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस से की है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इधर, प्रधानाचार्य रचना अरोरा ने बतया कि यह छुट्टी के समय की बात है। जब तक इसकी जानकारी मुझे हुई, तब वह घर जा चुकी थी। वहीं महिला कॉलेज होने के नाते विद्यालय में सभी महिला शिक्षक हैं और सभी के पास पैड मौजूद रहते हैं। इसके लिए क्यों मना किया जाएगा।
विज्ञापन