Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Collectorate will be completely e-office in three days

Bareilly News: तीन दिन में कलक्ट्रेट होगा पूरी तरह ई-ऑफिस

Thu, 15 May 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Collectorate will be completely e-office in three days
तीन दिन बाद फिर बैठक होगी, की जाएगी समीक्षा
विज्ञापन


बरेली। कलक्ट्रेट को पूरी तरह ई-ऑफिस बनाने के निर्देश डीएम अविनाश सिंह ने दिए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली की उन्होंने समीक्षा की। अब तीन दिन बाद फिर बैठक बुलाई गई है जिससे इस व्यवस्था को लागू करना सुनिश्चित किया जा सके।
डीएम को बताया गया कि जिला प्रशासन के कुछ कार्यालयों से अब तक वीपीएन तैयार करने के लिए फार्म नहीं मिले हैं तो कुछ कार्यालयों ने अब तक ई-ऑफिस को लेकर कोई कार्यवाही अपने स्तर से नहीं की है।
विज्ञापन

ऐसे में डीएम ने सभी कार्यालयों के ईमेल आईडी बनाने, डिजिटल सिग्नेचर तैयार करने, फाइल हेड को अंतिम रूप देने के लिए कहा। यह भी कहा कि वीपीएन के लिए तुरंत फार्म कार्यालय को देंगे, जिससे इस काम को पूरा किया जा सके। तीन दिन में ई-ऑफिस पर काम हर हाल शुरू कराया जाना है। इसके शुरू होने के बाद आगे की दिक्कताें को दूर करने के लिए फिर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देशदीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed