फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Collapse of law and order , the government will take revenge

कानून व्यवस्था चौपट, सरकार बनी तो लेंगे बदला

Sat, 16 Jan 2016 02:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के बहाने बसपा नेताओं ने भाजपा और सपा पर करारे प्रहार किए। वक्ताओं ने यूपी में चौपट कानून व्यवस्था पर कड़े प्रहार किए। बसपाईयों पर झूठे मुकदमे हो रहे हैं, इसमें अफसर भी शामिल हैं, बसपा की सरकार बनने पर बदला लिया जाएगा। मंच पर साठ किलो का केक काटा गया तो अव्यवस्था फैल गयी। इस समारोह में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह फिर से बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर प्रहार
मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। लूटपाट जैसी स्थिति बनी हुई है। जंगलराज में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसमें कुछ सरकारी अफसर भी शामिल हो गए हैं। बसपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। सागर ने चेतावनी दी कि सरकार बनने पर इनसे निपटा जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा के एजेंट बने अफसरों की सूची अभी से बनाना शुरू कर दें।
विज्ञापन

बिथरी विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोग जंगलराज से आजिज आ गए हैं, वे फिर से बहिन मायावती की ओर देखने लगे हैं। यूपी में कई मुख्यमंत्री सरकार चला रहे हैं। थानों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए साफ सुथरी न्यायप्रिय बसपा सरकार लाना है। विधायक सुल्तान बेग, एमएलसी केसर सिंह आदि ने सपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। अयोध्या प्रसाद गंगवार, विजय पटेल, मोंटी शुक्ला, राकेश बाबू, रमेश सागर, संजीव सागर, अली अब्बास, बीआर सागर, अजय प्रसाद, राशिद खां, रवि नागर, नरेंद्र सागर आदि ने विचार रखे। संचालन राजेश सागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय पाल ने दिखाई ताकत
फरीदपुर। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने सुबह अपने आवास से शहर में आयोजित कार्यक्रम में लंबे जुुलूस के साथ शामिल होेने पहुंचे। इसके साथ ही वे बसपा में सार्वजनिक रूप से शामिल हो गए हैं। काफिला जब कार्यक्रमकार्यक्रम स्थल पहुंचा तो यातायात प्रभावित हो गया। आईएमसी से नदीम कुरैशी और भाजपा से देवेश पांडे भी बसपा में शामिल हुए।


यातायात और मंच अव्यवस्थित
नेहरू युवा केंद्र परिसर में आयोजित जनकल्याण दिवस को सफल बनाने के लिए सुबह दस बजे से लोग अपनी शक्ति दिखाने के लिए भीड़ लेकर बसों तथा अन्य वाहनों से पहुंचे। ज्यादा तादाद में बसों और कारें से आने के कारण पार्किंग की अव्यवस्था हो गई। पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। इतने बड़े कार्यक्रम में दूर तक पुलिस नहीं दिखी। केक काटने का कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू हो पाया। जैसे ही केक काटने की घोषणा हुई तो मंच पर फोटो खिंचवाने वालों की होड़ लग गयी, जिसके कारण अव्यवस्था हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed