फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold drinks were also distributed along with food to the needy.

जरूरतमंदों को खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्स भी बांटी

Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cold drinks were also distributed along with food to the needy.
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों की मदद से लॉकडाउन में प्रभावित जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी रखा। शुक्रवार को पटेल चौक और चौकी चौराहा पर लगे राहत कैंप में तमाम मेहनतकश और जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक्स भी दी गईं।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर बड़ी तादाद में पहुंचे जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। कोका कोला कंपनी के अधिकारी विष्णु शर्मा ने कैंप में जूस और कोल्ड ड्रिंक्स बांटीं। उधर, सीता रसोई के संचालकों ने भी अमर उजाला के बैनर तले भोजन और तहरी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई। कैंप में पहुंचे सीओ सिटी अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह ने श्रमिकों को पैकेट बांटे। इस मौके पर प्रभात अग्रवाल, राजा चावला, रमेश अग्रवाल, पंकज, विनय गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग व्यास ने राहत सामग्री बांटी
बरेली। राधा स्वामी सत्संग व्यास भी लॉकडाउन में लगातार मलिन बस्तियों और जरूरतमंदों को भोजन और राहत सामग्री उपलब्ध करा रहा है। उनका नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और भाजपा कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे हैं। संस्था ने शुक्रवार की सुबह विभिन्न मोहल्लों और मलिन बस्तियों में 25 सौ से ज्यादा लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा संकीर्तन ट्रस्ट ने कई क्षेत्रों में बांटे भोजन के पैकेट
बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल ने शुक्रवार को गोपाल नगर, तुलसीनगर, खलीलपुर, सतीपुर, पटेलनगर, रामजानकी मंदिर आदि क्षेत्रों में करीब 550 पैकेट भोजन के बांटे। रिषुल अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट को खाना बांटते हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं। भोजन की व्यवस्था में अनुज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को श्रीकृष्ण दास अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के अनुज अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अमित पंत, राजीव छाबड़ा, सुशांत पांडेय, प्रकाश पाठक आदि ने अनाथालय में बच्चों को खाना, मास्क और सैनिटाइजर बांटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed