फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coconut water is flowing, employment is sprouting

Bareilly News: नारियल पानी की बहार, अंकुरित हो रहा रोजगार

Sat, 02 Sep 2023 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Coconut water is flowing, employment is sprouting
बरेली। नारियल के बिना धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं होते। मिठाइयों का स्वाद बढ़ाना हो तो गरी का इस्तेमाल होता है। बीते 10 वर्षों में नारियल पानी ने भी बाजार में अपनी जगह मजबूत कर ली है। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को नारियल पानी भा रहा है। ऐसे में जिले में नारियल का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। कई लोगों को इससे रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन

नारियल का सर्वाधिक उत्पादन केरल, कर्नाटक, ओडिशा और तमिलनाडु में होता है। एक दशक पहले तक दुकानों पर गरी और रेहड़ी वालों के पास पूजा वाला नारियल ही मिलता था। अब शहर के कई प्रमुख स्थानों पर हरे नारियल की दुकानें भी सजी दिखाई देती हैं। लोग यहां तक पहुंचकर नारियल पानी पीते हैं। गरी को छोड़ दें तो बाजार में दो तरह के नारियल उपलब्ध हैं। पूजा वाले नारियल की कीमत 40 रुपये और नारियल पानी वाले हरे नारियल की कीमत 60 से 90 रुपये तक है। शहर के पॉश इलाकों में नारियल पानी की कई दुकानें हैं। इन दुकानदारों की मानें तो रोजाना वे 1,000 से 1,200 रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं।
विज्ञापन




कस्बों तक पहुंचा नारियल पानी का कारोबार
अलीगंज। नारियल और हरे नारियल की बिक्री अब छोटे कस्बों में भी हो रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। कस्बे में हरा नारियल सड़क के किनारे दुकानों के साथ ठेलों पर भी बिक रहा है। अब नारियल पानी की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा सकती है। कई लोग तो ऐसे हैं जो नियमित नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोज 3,000 रुपये तक की बिक्री
दक्षिण भारत से नारियल और हरा नारियल डेलापीर थोक मंडी में पहुंचता है। थोक में प्रति नारियल 30 रुपये का मिलता है। फुटकर में इसकी बिक्री 40-45 रुपये तक होती है। रोज 3,000 रुपये के नारियल बेच लेता हूं। 800-900 रुपये की आय हो जाती है। - सोहनपाल, नवादा शेखान
हरे नारियल की बढ़ रही मांग
कुछ वर्षों से हरे नारियल की मांग बढ़ी है। थोक मंडी में प्रति नारियल 50 रुपये का मिलता है। 70 रुपये में इसकी बिक्री होती है। मलाई वाला नारियल 80-90 रुपये तक बिकता है। दो साल से गांधी उद्यान के पास दुकान लगा रहा हूं। बिक्री में इजाफा हो रहा है। - मजहर खान, गांधी उद्यान
सेहत के लिए अच्छा है नारियल पानी
नारियल पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। मैं रोज नारियल पानी पीती हूं। पहले हरा नारियल मिलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ठेलों के साथ सड़क किनारे लगी दुकानों पर भी आसानी से मिल जाता है। - सपना गंगवार, शिक्षिका

नारियल पानी का अपना स्वाद है। जब भी मौका लगता है, नारियल पानी पीने गांधी उद्यान आती हूं। 60 रुपये तक का नारियल मिल जाता है। नारियल पानी डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है। - सोनाक्षी सिंह, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed