{"_id":"66f9ccb10e67d0ac9c098274","slug":"coach-attendant-was-stealing-in-jammutavi-express-army-officer-caught-him-bareilly-news-c-4-lko1018-492216-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट कर रहे थे चोरी, आर्मी अफसर ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट कर रहे थे चोरी, आर्मी अफसर ने पकड़ा
Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान और मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन कोच अटेंडेंट को पकड़ कर बरेली निवासी गोरखा राइफल्स के कैप्टन गुरु प्रकाश ने जीआरपी को सौंप दिया। इनमें ट्रेन रुकते ही एक आरोपी भाग निकला। दो आरोपियों के पास से जीआरपी ने 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कैंट निवासी गुरु प्रकाश गोरखा राइफल्स में कैप्टन हैं। उनकी तैनाती जम्मू में पाकिस्तान सीमा पर है। छुट्टी पर घर आने के लिए वह 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच ए-1 में यात्रा कर रहे थे। उनके कोच से दो यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। यात्री एक-दूसरे पर शक कर रहे थे। यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्क्वाॅड को भी सूचना दी। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने से पहले गुरु प्रकाश ने कोच अटेंडेंट को बुलाकर कंबल मांगा। कोच अटेंडेंट ने कंबल ढूंढने के लिए सामने वाले केबिन में टॉर्च की रोशनी डाली तो गुरु प्रकाश को उस पर शक हो गया।
आर्मी अफसर ने जीआरपी स्क्वाॅड को इस बारे में बताया। इस पर एक कोच अटेंटेंड भागने लगा। उन्होंने तीन कोच अटेंडेंट को पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर एक कोच अटेंडेंट भाग निकला। अन्य दो को जीआरपी मुरादाबाद ने हिरासत में ले लिया है।