फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will visit Bareilly on Wednesday 1600 policemen have been deployed for security

UP: आज चार घंटे तक बरेली में रहेंगे सीएम योगी, सुरक्षा में 1600 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

Tue, 05 Aug 2025 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आएंगे। बरेली कॉलेज मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां वह जिले के कई विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will visit Bareilly on Wednesday 1600 policemen have been deployed for security
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को करीब चार घंटे तक बरेली में रहेंगे। बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बरेली रहेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से पहले वित्त मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री आएंगे
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्रियों का आगमन शुरू होगा। मंगलवार को सहकारिता विभाग, जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर और बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बरेली आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा जिला, महानगर और आंवला के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को बरेली कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना छह अगस्त सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1600 पुलिसकर्मी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। रेंज के चारों जिलों से बुलाए करीब 1600 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 

सीएम योगी की सुरक्षा में चार कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। टीम ड्रोन कैमरों के जरिये सीएम के रूट और कार्यक्रम की निगरानी करेगी। सीएम के कार्यक्रम स्थल के आसपास और रूट पर सादा कपड़ों में पुलिस टीम तैनात रहेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीएम दौरे के मद्देनजर 9 एएसपी, 22 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 1150 सिपाही व दीवान, 150 महिला सिपाही, 5 यातायात निरीक्षक, 56 यातायात उपनिरीक्षक और 95 यातायात सिपाही व दीवान को तैनात किया गया है। जनता को असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed