फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will speed up development and employment in Bareilly

UP: सीएम योगी बरेली में विकास और रोजगार को देंगे रफ्तार, इन विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Mon, 04 Aug 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 12:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेजी से हो रही है। अधिकारी लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will speed up development and employment in Bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छह अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में विकास और रोजगार को रफ्तार देंगे। करीब 336 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और 61 करोड़ के पर्यटन से जुड़े कार्यों का वह शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से 22.80 अरब के 588 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।

विज्ञापन


शहर के सभी सात नाथ मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए नाथ कॉरिडोर का काम चल रहा है। कॉरिडोर के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। होटल, रिसॉर्ट, योग केंद्र, मल्टीलेवल पार्किंग और पब्लिक म्यूजियम जैसी सुविधाएं सृजित होंगी। इससे शहर अलग ही रंग-रूप में दिखने लगेगा। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ 129 करोड़ से बने यूनानी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से रोगियों का इलाज आसान होगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के संसाधन भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ऐसी ही परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में 24 घंटे में 86 मिमी बरसा पानी, अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

बरेली कॉलेज मैदान पर तैयारियां तेज 
सीएम के आगमन को लेकर बरेली कॉलेज मैदान पर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन्हें मुख्यमंत्री स्वीकृति पत्र/चेक बांटेंगे। जनसभा स्थल पर प्रदर्शनी भी लगनी है। इसमें स्वरोजगार और नाथ कॉरिडोर की भी झलक दिखेगी। 

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एक हजार करोड़ के 386 कार्यों  का शिलान्यास होगा। इसी तरह 1260 करोड़ रुपये की लागत  वाले 220 कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। 

शिलान्यास के लिए प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी के काम
  • 198.69 करोड़ : उदयपुर मंडी से गणेशखेड़ा तक मार्ग बनेगा।
  • 137.38 करोड़ : कनगवां से शाहबाद तक संपर्क मार्ग बनेगा।

पर्यटन विभाग की इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
  • 1.51 करोड़ : तुलसीमठ मोहल्ला किला का विकास।
  • 1.49 करोड़ : अहिच्छत्र, रामनगर/आगर सागर ताल जगन्नापुर का विकास।
  • 3.33 करोड़ : अलखनाथ मंदिर मोहल्ला किला का  विकास।
  • 1.10 करोड़ : मीरगंज के ज्वालापुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर का विकास।
  • 1.23 करोड़ : बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर गांव के ज्वाला देवी सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर का विकास।

CM Yogi will speed up development and employment in Bareilly
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इन कामों का होगा शिलान्यास
  • 11.67 करोड़ : अलखनाथ मंदिर का होगा विकास।
  • 9.71 करोड़ : तुलसी मठ मंदिर का विकास।
  • 7.72 करोड़ : धोपेश्वरनाथ मंदिर का विकास।
  • 6.56 करोड़ : त्रिवटीनाथ मंदिर का विकास।
  • 5.52 करोड़ : वनखंडीनाथ मंदिर का विकास।
  • 8.37 करोड़ : तपेश्वरनाथ मंदिर का विकास।
  • 4.98 करोड़ : फोकस वॉल का निर्माण।
  • 70.94 लाख : भोजीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का विकास।

CM Yogi will speed up development and employment in Bareilly
बरेली कॉलेज मैदान में लगाया जा रहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला

4.02 करोड़ से विकसित होंगे कांवड़ स्थल 
नाथ कॉरिडोर के पर्यटन विकास पर मुख्यमंत्री का फोकस है। यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके जरिये बरेली को टूरिज्म के नए हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे बड़े स्तर पर लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे। इसी क्रम में छह अगस्त को मुख्यमंत्री कांवड़ स्थलों के विकास के लिए 4.02 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 

विकसित होगा अहिच्छत्र दिगंबर जैन मंदिर
आंवला विधानसभा क्षेत्र में रामनगर स्थित अहिच्छत्र दिगंबर जैन मंदिर का पर्यटन विकास होगा। इस पर 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कामों का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे।

डीएम ने अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियों के क्रम में डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। सीडीओ देवयानी को जनसभा स्थल की जिम्मेदारी दी गई है। अपर आयुक्त नगर निगम शशि भूषण राय मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रास्ते पर और जन सभा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था देखेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी और एआरटीओ प्रवर्तन पीके सरोज लाभार्थियों के लिए बस व अन्य वाहनों का इंतजाम करेंगे। इसी तरह अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। 

400 बसों से जनसभा में आएंगे 23 हजार लोग
बरेली कॉलेज में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। जनसभा में गांव से लोगों को लाने की जिम्मेदारी डीडीओ दिनेश कुमार यादव और डीपीआरओ कमल किशोर को मिली है। इन दोनों अधिकारियों ने रविवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना तैयार की। इसमें उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेंद्र लाल भारती व डीपीओ मनोज कुमार भी थे। करीब डेढ़ घंटे की बैठक के बाद डीडीओ ने बताया कि जनसभा में करीब 23 हजार लोगों को गांवों से लाना है। इसके लिए 400 बसों की जरूरत है। बसों का इंतजाम एआरटीओ प्रवर्तन को करना है। इसके लिए उन्हें अवगत भी कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed