फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi welcomed with the sound of dumrus in Bareilly

Bareilly News: नाथनगरी में डमरुओं की निनाद से सीएम योगी का स्वागत, डीएम-एसएसपी ने भेंट की नटराज प्रतिमा

Wed, 06 Aug 2025 03:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डमरुओं की निनाद से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही दूसरे मंच पर बच्चों व कलाकारों ने बड़े-बड़े डमरु बजाकर नृत्य किया।  

विज्ञापन
CM Yogi welcomed with the sound of dumrus in Bareilly
सीएम योगी को भेंट की नटराज प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाथनगरी बरेली में सावन माह के बीच आए सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वागत में स्कूली बच्चों से लेकर कलाकारों तक ने कार्यक्रम पेश किए। आयोजन स्थल के पंडाल से लेकर स्वागत तक शिवमय माहौल रहा। सीएम योगी ने भी ऊं नम: पार्वती पतये हर हर महादेव का उद्घोष कर अपनी बात शुरू की। आयोजन स्थल के एक ओर छोटी स्टेज बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इनमें स्कूल के बच्चों ने शिव पार्वती नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही दूसरे मंच पर बच्चों व कलाकारों ने हाथों में बड़े-बड़े डमरू लेकर नृत्य किया। विदाई के वक्त डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्यमंत्री को भगवान नटराज की विशाल प्रतिमा भेंट की। 

विज्ञापन


पशुपालन मंत्री, मेयर और कैंट विधायक ने किया संबोधन 
मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर तीन अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन किया। इनमें प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि जो पुलिस पहले कांवड़ियों को लाठी मारती थी, वही अब पैर दबाती है। पहले अपराधी थाने में कुर्सी खींचकर बैठते थे, अब सीएम योगी के राज्य में वही पुलिस अपराधियों को लंगड़ा कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM Yogi Bareilly Visit: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोच का ही अंतर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को गोबर से बदबू आती है, वहीं सीएम योगी गोमाता के गोबर में लक्ष्मी का निवास मानकर उसकी पूजा करते हैं। महापौर उमेश गौतम ने शहर में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर खुशी जताकर सीएम का आभार जताया। वहीं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पहले प्रदेश में उद्योग व रोजगार की समस्या थी। अब यह भयमुक्त प्रदेश बन गया है। बाहर से तमाम उद्योगपति अब यूपी का रास्ता पकड़ रहे हैं। 

ये नेता रहे मौजूद 
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या, एमएलसी महाराज सिंह, भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि नेता मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed