फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi gave instructions to Bareilly Police to quickly reveal the women murder case

Bareilly: लखनऊ तक पहुंचा नौ महिलाओं की हत्या का मामला, सीएम योगी ने दिए खुलासा करने के निर्देश

Sat, 02 Dec 2023 03:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने क्षेत्र में हुईं नौ महिलाओं की हत्या का मुद्दा उठाया। विधायक के मुताबिक सीएम ने जिले के पुलिस अफसरों को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions to Bareilly Police to quickly reveal the women murder case
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में सिलसिलेवार नौ महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस पर खुलासे का दबाव है। कातिल खुलेआम घूम रहा है। पुलिस बैरियर व कैमरे लगाने में उलझी हुई है। पुलिस का सर्विलांस व मुखबिर तंत्र नाकाम हो रहा है। अफसर रोज दौड़ लगा रहे हैं पर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उधर, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने क्षेत्र में हुईं नौ महिलाओं की हत्या का मुद्दा उठाया। विधायक के मुताबिक सीएम ने जिले के अफसरों को जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वह शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी से मिले। उन्हें बताया कि उनके क्षेत्र में पांच महीने में नौ महिलाओं की मौत हो चुकी है। इस मामले में त्वरित खुलासे कराए जाएं। सीएम ने उन्हें बताया कि इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया है। विधायक के मुताबिक उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग भी सीएम से की। सीएम ने इसे ध्यानपूर्वक सुना। उन्हें लगता है कि उनकी इस मांग पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसएसपी बोले- तीन घटनाओं का खुलासा बाकी
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि अभी तक जो नौ हत्याएं हुई हैं, उनमें तीन का खुलासा हो चुका है। तीन महिलाओं का विसरा सुरक्षित किया गया है, उसमें अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। बाकी तीन घटनाओं की विवेचना चल रही है। इलाके में महिला अफसरों को भी लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ 
शीशगढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक क्षेत्र में हुई महमूदन और उर्मिला की हत्याओं के खुलासे के लिए टीमें 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं। इसके बाद भी वे अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। शाही पुलिस ने मिर्जापुर चौराहे, सेवा ज्वालापुर तथा हल्दी कला आदि गांवों में बैरियर लगाए हैं। 

संबंधित खबर- छह महीने में एक ही तरीके से नौ हत्याएं : कहीं साइको किलर तो नहीं... हर गांव में अलग कहानी; महिलाएं खौफजदा

यहां से निकलने वाले हर संदिग्ध की जांच की जा रही है पर अब तक नाकामी ही उनके हाथ लगी है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को पहुंचे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अब तक की प्रगति का ब्योरा तलब किया। उन्होंने संदिग्धों से पूछताछ भी की। बाइक सवार पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में घूम रहे हैं।

बरेली व बहेड़ी की सीमा तक लगेंगे कैमरे 
एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि रोज 50 सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य है। शाही, शीशगढ़ से लेकर बरेली व बहेड़ी की सीमा तक सीटीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ऑपरेशन दृष्टि के तहत जिले में 8,500 कैमरे लगाए जा चुके हैं। एसपी देहात ने बताया कि शाही, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, देवरनिया व शेरगढ़ थानों में 36 दरोगा व 116 सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed