फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath will soon address public meeting in Bareilly

UP Nikay Chunav: बरेली में जनसभा करने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपा पदाधिकारी

Sat, 29 Apr 2023 07:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Apr 2023 07:40 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए हैं। इसी के साथ चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी जल्द भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में यहां जनसभा करने आएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will soon address public meeting in Bareilly
सीएम योगी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली में जनसभा किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। ऐसे में वह बरेली भी आ सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के शहर आगमन की सूचना पर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी सभा होगी। 

विज्ञापन

आज शहर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को शहर में मौजूद रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11.30 बजे मंत्री जितिन प्रसाद बड़ा डाकखाना के पास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव में मतदाताओं को साथ लाने का मंत्र देंगे। पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। दोपहर एक बजे यहां से मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 

11 मई को होना है मतदान 

बरेली में निकाय चुनाव के दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए। शहर में मेयर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए 521 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मेयर पद के प्रत्याशी

पार्टी              प्रत्याशी
भाजपा - डॉ. उमेश गौतम
कांग्रेस - डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी
बसपा - यूसुफ खान
सपा समर्थित - डॉ. आईएस तोमर
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - मोहम्मद सरताज
आम आदमी पार्टी - भूपेंद्र कुमार मौर्य
निर्दलीय - नरेश कुमार, राकेश बाबू कश्यप, इरशाद अली, बनवारी लाल, साकिर अली अल्वी, रहीस मियां, मान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed