{"_id":"60a7411d2f507156c833e8a5","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-lakhimpur-kheri-on-friday-may-21st-2021-lakhimpur-kheri-up-cm-yogi-adityanath-visit-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में सीएम ने गेट पर मौजूद लोगों से पूछा- आप क्या करते हैं, सब कुछ ठीक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में सीएम ने गेट पर मौजूद लोगों से पूछा- आप क्या करते हैं, सब कुछ ठीक है
Fri, 21 May 2021 04:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 May 2021 04:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। सीएम ने कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। पढ़ें उनके पूरे दौरे का ब्योरा...
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं 12 बजकर 15 मिनट पर सीएम योगी ने सबसे पहले कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
यह बैठक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर हुई। क्योंकि पूर्व में कई भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को जनपद में कोरोना को काउंटर करने में असफल बताया था। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा समेत जिले के दोनों सांसद और विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने गेट पर मौजूद लोगों से पूछा- आप क्या करते हैं, सब कुछ ठीक है
खराब मौसम में निर्धारित समय से करीब आधा घंटे की देरी से सीएम योगी शुक्रवार को पुलिस लाइन उतरे। वहां से सीधे कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने गेट पर मौजूद नीरज और विकास से सवाल किया आप क्या करते हैं, जिस पर उन्होंने आने वालों का तापमान ओर ऑक्सीजन स्तर मापना बताया।
विज्ञापन
सीएम ने यही सवाल कंट्रोल रूम में मौजूद डॉ. रिशू, डॉ. विभा एवं राजकुमार व संजय से किया। इस पर कोविड पॉजिटिव मिलने वालों को ट्रेस कर उन्हें संक्रमित होने की जानकारी देकर निरंतर मॉनिटरिंग करना बताया। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ से सब कुछ ठीक ठाक पूछकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।