Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath reached in Bareilly to pay tribute to the late MLA Professor Shyam Bihari Lal

UP News: बरेली में सीएम योगी ने दिवंगत भाजपा विधायक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

Sat, 03 Jan 2026 11:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि देने बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के शक्तिनगर स्थित आवास पर विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached in Bareilly to pay tribute to the late MLA Professor Shyam Bihari Lal
सीएम योगी ने दिवंगत परिजनों को बंधाया ढाढ़स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद दूसरे दिन शनिवार सुबह 11: 43 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के शक्ति नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बता दें कि फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

CM Yogi Adityanath reached in Bareilly to pay tribute to the late MLA Professor Shyam Bihari Lal
वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना - फोटो : संवाद

बैठक के बाद भोजन के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी, फिर करीब घंटेभर बाद ही वह दुनिया को छोड़ गए थे। डॉक्टर ने विधायक की मौत की वजह हृदयाघात बताई है। उनके अचानक निधन से हर वर्ग में शौक है। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी व बच्चों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath reached in Bareilly to pay tribute to the late MLA Professor Shyam Bihari Lal
दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले सीएम योगी - फोटो : ANI

विधायक के परिजनों से मिले सीएम योगी 
वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आए। उन्होंने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके पूरे परिवार से मिले। मुख्यमंत्री ने विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से जानकारी ली। सीएम योगी ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। करीब 15 मिनट यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए।  

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath reached in Bareilly to pay tribute to the late MLA Professor Shyam Bihari Lal
दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला

फरीदपुर में किया जाएगा अंतिम संस्कार 
दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन करने हजारों लोग पहुंचे। शक्ति नगर स्थित आवास से दोपहर करीब 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद के तमाम सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस फोर्स व पीएसी फरीदपुर में विधायक के कार्यालय से लेकर शमशान भूमि तक तैनात है। 

दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा का वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed