फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath praised Ruhilkhand University for achieving NAAC double plus grade

रुहेलखंड विवि के नाम उपलब्धि : देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल; CM योगी ने की सराहना

Mon, 26 Jun 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 10:27 AM IST
सार

Rohilkhand University : राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस ग्रेड से नवाजा है। इस उपलब्धि पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर विश्वविद्यालय की टीम की सराहना की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath praised Ruhilkhand University for achieving NAAC double plus grade
सीएम योगी ने की विश्वविद्यालय की सराहना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ए डबल प्लस ग्रेड हासिल कर रुहेलखंड विश्वविद्यालय भी देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर विश्वविद्यालय की टीम की सराहना की और ध्येय वाक्य... चरैवति-चरैवति को चरितार्थ करने की प्रेरणा दी। साथ ही, उच्च शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव ने भी ट्वीट कर बधाई दी।

विज्ञापन


शनिवार को नैक डायरेक्टर की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस ग्रेड से नवाजे जाने का पत्र जारी किया गया तो कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर रुहेलखंड विश्वविद्यालय को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी विश्वविद्यालय की भूमिका और गुणवत्ता को सराहा। कहा कि भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत क्षेत्र में शिक्षा की अपार संभावनाएं हैं। इसे साकार करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। प्रमुख सचिव डीएस मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश उच्च शिक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बेहतर शिक्षा के लिए विद्यार्थियों का पलायन थमेगा।

विश्वविद्यालय ब्रॉशर पर नैक ए डबल प्लस ग्रेड दर्ज

नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जारी ब्रॉशर का स्वरूप बदल दिया गया। इस पर बी ग्रेड के बजाय अब ए डबल प्लस दर्ज कर दिया गया है। साथ ही, विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं।

ये भी पढ़ें- बहादुरी की मिसाल हैं मुसाकिर: आठ वर्षों में 50 से अधिक लोगों की बचाई जान, बोले- मां गंगा देती हैं मेरा साथ
 

संचालित कोर्स और प्रवेश प्रक्रिया

- प्लांट साइंस, एनिमल साइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ, माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी। एमएसडब्ल्यू।
- प्राचीन इतिहास एवं कल्चर, रीजनल इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी, सायकोलॉजी, इंग्लिश, फंक्शनल हिंदी, पाली लैंग्वेज, बुद्धिस्ट कल्चर में एमए।
- साइबर लॉ एंड साइबर फॉरेंसिक, ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज, मीडिया लॉ, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, वूमन एंपॉवरमेंट एंड डेवलपमेंट, योग विज्ञान में पीजी डिप्लोमा।
- बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, वूमन लीडरशिप एंड एंपॉवरमेंट, वूमन राइट्स एंड लीगल अवेयरनेस, कम्युनिकेशनल स्किल्स, इंग्लिश फॉर बिजनेस में सर्टिफिकेट कोर्स। सभी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है और मेरिट से प्रवेश होते हैं।
- बीटेक, बीफार्मा, एलएलएम, एमएड, बीएड, एमटेक, एमसीए, एमबीए, बीएचएम एंड सीटी में प्रवेश राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के जरिये होते हैं।
 

विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं

हरा-भरा परिसर, आधुनिक लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉलेज मैनेमेंट सिस्टम, रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम, शोध गंगा पर सभी थीसिस, राष्ट्र स्तरीय स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स, आधुनिक उपकरणों से लैस स्वास्थ्य केंद्र, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा, स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर, बहुभाषी अध्ययन केंद्र, इंक्यूबेशन फाउंडेशन समेत कई सेल और निदेशालय संचालित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed