फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi to hold a divisional review meeting in Bareilly on June 30

UP News: सीएम योगी 30 जून को बरेली में करेंगे मंडलीय समीक्षा, रामायण वाटिका का कर सकते हैं लोकार्पण

Sun, 28 Jun 2026 10:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 10:15 AM IST
सार

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह रामायण वाटिका का लोकार्पण भी कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा है। 

विज्ञापन
CM Yogi to hold a divisional review meeting in Bareilly on June 30
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे की तारीख लगभग तय हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 29 जून को वह प्लेन से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिये पीलीभीत फिर मुरादाबाद जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद 30 जून को रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से वह फिर हेलिकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को रामगंगानगर में बीडीए की रामायण वाटिका का लोकार्पण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से अभी सीएम के दौरे का कार्यक्रम तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से जिले के अफसरों को प्रस्तावित तिथि की जानकारी दे दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत पुलिस और प्रशासन के कई अफसरों ने शनिवार को सर्किट हाउस और त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों को परखा। सर्किट हाउस में रंग-रोगन, फुटपाथ की मरम्मत के कार्यों का जायजा लिया। सभागार में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पार्किंग स्थल सहित सर्किट हाउस से त्रिशूल एयरपोर्ट तक के रास्ते पर यातायात व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन


दोपहर का भोजन बरेली में करेंगे सीएम योगी 
त्रिशूल एयरपोर्ट पर आने के बाद सीएम के अगले कार्यक्रम की स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है। अगर सीएम दोपहर का भोजन बरेली में करेंगे तो वह सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और फिर पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर के जरिये पीलीभीत रवाना होंगे। इसके अलावा, एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये सीधे भी पीलीभीत जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा होने पर संशय 
मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा के मद्देनजर बरेली के साथ पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भी बैठकों और तैयारियों का दौर जारी है। सीएम की प्राथमिकता वाले कामों की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सीएम ग्रिड योजना की भी समीक्षा होनी है। बीते दिनों जल निगम के कामों में बड़ी गड़बड़ी सामने आ चुकी है। ऐसे में जल निगम के अधिकारी भी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से करीब 4000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है, लेकिन जनसभा न होने से इस पर संशय है।

लाइटों से सजा बीडीए, रामायण वाटिका भी तैयार
बीडीए कार्यालय के बगल में 33 हजार वर्गमीटर भूमि पर 46 करोड़ की लागत से विकसित रामायण वाटिका में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां 51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। बीडीए कार्यालय परिसर को भी लाइटों से सजाया गया है। परिसर में जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है। रामायण वाटिका में सीएम के भ्रमण के दौरान लेजर शो भी होगा।
पीडब्ल्यूडी के 774 कार्यों को देंगे मंजूरी

मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी की मंडलीय कार्ययोजना की बैठक लेंगे। इसमें 3152.64 करोड़ के 774 कार्यों को मंजूरी देंगे। इसमें दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। इसमें नव निर्माण, बाइपास, फ्लाईओवर, सड़कें, सेतु, भवन के काम होंगे। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लंबी बैठक की।

वन राज्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। लोकार्पण और शिलान्यास संबंधी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

एक हजार पुलिसकर्मी बनाएंगे सुरक्षा घेरा
सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर पुलिस भी सचेत हो गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पांच एएसपी, नौ सीओ के साथ ही करीब एक हजार का अमला ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसके लिए रेंज से भी फोर्स मांगी जाएगी। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने के बाद उसी के मुताबिक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम स्थल, हवाई अड्डा व हेलिपैड पर ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात बंदोबस्त में भी अतिरिक्त स्टाफ लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed