फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Grid Scheme: Officials will see the way of construction of roads in Bangalore

सीएम ग्रिड योजना : बंगलूरू में सड़कों के निर्माण का तरीका देखेंगे अधिकारी

Sun, 29 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
CM Grid Scheme: Officials will see the way of construction of roads in Bangalore
बरेली। सीएम ग्रिड योजना में कैसे और बेहतर तरीके से काम हो सकते हैं। इसका अध्ययन करने के लिए नगर आयुक्त और सहायक अभियंता स्टडी टूर पर जाएंगे।
विज्ञापन

अर्बन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंध में पत्र भेजा है। सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में मॉडल टाउन में सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के लिए काम चल रहा है। निर्माण कार्य कराते वक्त कई दिक्कतें आईं हैं।

दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों के दौरान इस तरह की दिक्कतें न आएं। कम लागत में अधिक उपयोगी काम कैसे हो सकता है? इसी का अध्ययन होना है। इसके लिए बंगलूरू एवं महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड (पुणे) का भ्रमण प्रस्तावित है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि दो से पांच जुलाई तक का कार्यक्रम है। वहां पर किस तरह से निर्माण के काम कराए गए हैं, उसे देखा जाना है। इसके लिए आमंत्रण मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed