फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Darpan Portal: Five districts in top 10 are of Bareilly zone

सीएम दर्पण पोर्टल : शीर्ष 10 में पांच जिले बरेली जोन के

Sat, 12 Oct 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
CM Darpan Portal: Five districts in top 10 are of Bareilly zone
बरेली। सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के पांच जिलों ने शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। इनमें रामपुर को पहला, संभल को दूसरा, अमरोहा को तीसरा और शाहजहांपुर को चौथा स्थान मिला है। 10वीं रैंक के साथ बरेली भी इस सूची में शामिल है।
विज्ञापन

बरेली जिले ने पिछले कुछ समय में काफी सुधार किया है। जुलाई की रैंकिंग में बरेली 34वें और अगस्त में 15वें स्थान पर रहा था। अधिकारियों ने सुधार के निर्देश दिए थे जिसका असर सितंबर की रैंकिंग में देखने को मिला और बरेली दसवें स्थान पर आ गया।
विज्ञापन

वहीं, जोन का पीलीभीत अब भी पिछड़ा हुआ है। सितंबर की रैंकिंग में पीलीभीत 60वें और बदायूं 50वें स्थान पर है। सीएम दर्पण पोर्टल पर पुलिस से संबंधित कार्य के 50 से ज्यादा बिंदुओं का आंकलन कर रैंकिंग तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विवेचना निस्तारण, गिरफ्तारी, सजा, जघन्य अपराध में कार्रवाई, सत्यापन का निस्तारण, इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी, गुंडा और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, पाॅक्सो में सजा आदि कार्य शामिल हैं। एडीजी जोन रमित शर्मा ने टॉप करने वाले जिलों के कप्तान को शाबासी दी है। वहीं, पिछड़ने वाले जिलों के कप्तान को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed