{"_id":"66d50d931c9e9d91db0ac734","slug":"cloudy-throughout-the-day-pleasant-weather-with-drizzle-bareilly-news-c-4-lko1018-471976-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन भर छाए बादल, रिमझिम से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन भर छाए बादल, रिमझिम से मौसम खुशगवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीन दिन बारिश का अनुमान
बरेली। अगस्त के अंतिम सात दिन पारा सामान्य से ज्यादा रहा, लोग उमस से लोग बेहाल रहे। पर सितंबर का आगाज नौ मिमी की हल्की बारिश से हुआ। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश के साथ तापमान सामान्य स्तर पर बने रहने का अनुमान जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से रुहेलखंड क्षेत्र के बरेली समेत ज्यादातर जिलों में सितंबर थोड़ा ठंडा रहेगा। बारिश ज्यादा होने और पारा सामान्य स्तर से कम दर्ज होने की संभावना है। बताया कि यह स्थिति हिंद महासागर द्विध्रुव एवं अलनीनो की तटस्थ परिस्थितियों का अलनीना में परिवर्तित होने की वजह से बन रही है।
बीते दिनों बादल मंडराने के बावजूद बरिश न होने की वजह उच्च वायुदाब का क्षेत्र रहा था। रविवार सुबह से मंडराते बादल रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। यह स्थिति रात में भी बनी रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 86 फीसदी रही। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
34.4
27.1
हल्की धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:51
सूर्यास्त 6:32