फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds will hover but there is no chance of rain

मंडराएंगे बादल मगर बारिश के आसार नहीं

Fri, 12 Mar 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clouds will hover but there is no chance of rain
demo photo - फोटो : amar ujala

उच्च वायुदाब हावी होने के कारण नहीं होगी बारिश

विज्ञापन
बरेली। हवाओं की दिशा बदलने के बाद बारिश से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को निराश होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन में करीब हफ्ते भर तक और बादल मंडराने के आसार जताए हैं मगर अनुकूल माहौल न मिलने से बारिश की उम्मीद से इनकार किया है। उधर, दिन में हो रही तेज धूप से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बुधवार की शाम हवा का रुख बदलने के बाद बादल मंडराने और हल्की बारिश की उम्मीद जताई थी। बुधवार की रात बादल छाए और गरजे भी मगर शहर में अनुकूल माहौल न बनने से बारिश नहीं कर सके। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवा की दिशा करीब हफ्ते भर तक पश्चिम उत्तर पश्चिम रहेगी। जिसके असर से हल्के बादल मंडराने के आसार हैं। बताया कि जिले में उच्च वायुदाब क्षेत्र बने होने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा। निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर ही बारिश होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed