{"_id":"665cff43f4de53933c030724","slug":"clouds-will-hover-along-with-sunshine-chances-of-mercury-falling-bareilly-news-c-4-bly1015-413564-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धूप के साथ मंडराएंगे बादल, पारा लुढ़कने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धूप के साथ मंडराएंगे बादल, पारा लुढ़कने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हवा की दिशा बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा के साथ घने बादल घिरने का अनुमान जताया है। हालांकि, तेज बारिश की उम्मीद कम ही है।
रविवार सुबह घने बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे तक भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर 12 बजे तेज हवा के साथ बादल छंटे तो तेज धूप निकली। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शाम पांच बजे तक बादल और धूप के बीच लुकाछिपी जारी रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व हवा में नमी का स्तर 22 से 53 फीसदी तक रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पुरवा हवा से नमी का स्तर बढ़ेगा और तापमान में गिरावट होगी। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।