फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds hovering all day, drizzle at night

Bareilly News: दिनभर मंडराए बादल, रात में रिमझिम

Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovering all day, drizzle at night
- विशेषज्ञ के मुताबिक कल से छाएगा घना कोहरा, सताएगी शीतलहर
विज्ञापन


बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अनुकूल माहौल बनने पर सोमवार रात जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं रिमझिम हुई। विशेषज्ञ ने मंगलवार को भी बादल छाने और सर्द हवा चलने का अनुमान जताया है। बुधवार से शहर पर कोहरा की चादर तन सकती है।
सोमवार सुबह कोहरे के साथ हुई, पर सुबह दस बजे से तेज हवा चलने पर मौसम साफ हुआ और धूप निकली। अपराह्न तीन बजे से धूप बादल की ओट में छिप गई। शाम को सर्द हवा का सितम शुरू हुआ। अधिकतम पारा 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात नौ बजे से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनते ही रिमझिम शुरू हो गई, जो रुक-रुककर जारी रही। न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक हिमाचल से आगे बढ़कर अब विक्षोभ मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। जहां अनुकूल माहौल बन रहा है, वहां बारिश हो रही है।
विज्ञापन

28 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जहां बारिश हुई है, वहां मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। धूप निकलेगी, पर सर्द हवा से ठिठुरन रहेगी। 25 दिसंबर को घने बादल और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
20.9
7.3
धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी। बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 7:02
सूर्यास्त 5:22
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed