फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cloth merchant name in dacaity

सराफ के घर डकैती में कपड़ा व्यापारी का नाम

Thu, 29 Apr 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
cloth merchant name in dacaity
बरेली। प्रेमनगर पुलिस बृहस्पतिवार को गांधीपुरम में सराफ के घर डकैती का खुलासा कर सकती है। पुलिस इस डकैती को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, अब पुलिस टीमें उसे साथ लेकर दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गांधी नगर में 12 अप्रैल की रात सराफ के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने संजयनगर निवासी ऑटो ड्राइवर को पकड़कर बाकी बदमाशों की पहचान कर ली। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इनमें झूलेलाल द्वार के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी विकास का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जाता है कि विकास के फैक्टरी कर्मचारी पिता और भाई समेत खुद उसके नाम आज तक कोई एनसीआर तक नहीं है, आसपड़ोस में भी इस परिवार की अच्छी साख है। ऐसे में विकास का नाम डकैती में आने से उसका परिवार सन्न है।
विज्ञापन

बुधवार को जब पुलिस विकास की तलाश में उसके घर पहुंची तो परिवार के लोगों को उसकी करतूत का पता लगा। पिता और पड़ोसियों ने भी बताया कि पांच साल पहले विकास ने एक शादीशुदा महिला से प्रेमविवाह किया था। तभी से परिवार ने उससे संबंध खत्म कर लिए। वह पत्नी के साथ काफी समय से अलग रह रहा है। पांच दिन पहले उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसकी तत्काल मौत हो गई। इसके बाद से विकास गायब है और उसकी पत्नी का भी कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की मां का कहना है कि उनका बेटा पहले ठीक था, महिला की संगत में आने के बाद उसने खुद को परिवार से अलग कर लिया। शायद गलत संगत की वजह से उसने ऐसा किया होगा। वे लोग विकास की कोई मदद नहीं करेंगे। घटना में शामिल डेलापीर का इमरान और दिल्ली से आया लुटेरा भी फरार है जिनकी तलाश टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed