{"_id":"65454ff5be5b93e75807dba6","slug":"clash-between-uttarakhand-up-drivers-at-satellite-bus-stand-operations-affected-bareilly-news-c-4-noi1138-280329-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डा पर उत्तराखंड-यूपी के चालकों के बीच झड़प, संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डा पर उत्तराखंड-यूपी के चालकों के बीच झड़प, संचालन प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डा पर बसों में सवारियों को बैठाने के लिए यूपी और उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों के बीच पहले कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। बस स्टैंड पर दोनों ओर के चालक-परिचालक एक लामबंद हो गए। इससे करीब आधा घंटा तक बसों का संचालन प्रभावित रहा।
सेटेलाइट बस अड्डा से बरेली और रुहेलखंड डिपो की लखनऊ, चंड़ीगढ़, दिल्ली समेत उत्तरखंड के जिलों के लिए बसों का संचालन होता है। उत्तराखंड परिवहन निगम की भी रोजाना यहां करीब 95 से ज्यादा बसों का आवागमन होता है। अक्सर बसों में पहले सवारियां बैठाने को लेकर झगड़े होते रहते हैं। दरअसल, बस अड्डा परिसर में अतिक्रमण होने के कारण बसों को खड़ा रहने के लिए जगह नहीं होती। स्टैंड के बाहर बस खड़ी करने पर जाम के कारण पुलिस कार्रवाई कर देती है।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार डिपो के चालक-परिचालक बस में सवारियां बैठा रहे थे। तभी पीछे से बरेली डिपो की बस आ रही थी। उसे निकलने के लिए जगह नहीं मिली। इसी को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। करीब आधा घंटा तक संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एआरएम अरुण कुमार बाजपेई ने बताया मामला संज्ञान में है। भविष्य में ऐसा न हो इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।