फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clash between RPF team and auto drivers over collection at the bareilly junction

Bareilly News: बरेली जंक्शन पर वसूली को लेकर आरपीएफ टीम व ऑटो चालकों के बीच झड़प, वीडियो वायरल

Sat, 07 Jun 2025 09:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 09:56 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो चालकों और आरपीएफ सिपाहियों के बीच कहासुनी हुई। काफी देर तक हंगामा हुआ।  टो चालकों ने आरपीएफ टीम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। 
 

विज्ञापन
Clash between RPF team and auto drivers over collection at the bareilly junction
ऑटो चालकों की आरपीएफ टीम से हुई बहस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन पर आरपीएफ टीम और ऑटो चालकों के बीच हुई झड़प हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वसूली और ऑटो चालकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। ऑटो चालक जंक्शन पर चक्काजाम करने की चेतावनी देते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार को आरपीएफ के दरोगा सुनील मिश्रा टीम के साथ ऑटो वालों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। चालकों ने कहा कि यहां वाहन खड़े करने की अनुमति उन्हें प्रशासन ने दी है। तकरार होते देख वहां भीड़ लग गई। ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि यहां पार्किंग का बोर्ड लगा है। 
विज्ञापन


कई कारें भी खड़ी हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ ऑटो चालकों पर होती है। उनको दिनभर थाने में बैठाकर पांच-पांच हजार रुपये की वसूली की जाती है। आरपीएफ ने कुछ अधिवक्ताओं से भी सेटिंग कर रखी है। वे थाने के बाहर खड़े होकर ऑटो छुड़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। 45 मिनट चले इस हाईवोल्टेड ड्रामे के बाद आरपीएफ टीम ने ऑटो चालकों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों की वजह से नहीं छोड़ सकते ड्यूटी
एसआई सुनील मिश्रा ने बताया कि ऑटो की वजह से जाम लगता है। तीन दिन पहले भी एक महिला ने एक्स पर पोस्ट किया था। शिकायतों पर ही कार्रवाई की जाती है। आरोपों की वजह से ड्यूटी करना नहीं छोड़ सकते। ऑटो चालक मजिस्ट्रेट के समक्ष कितना जुर्माना भरते हैं और वकील को कितनी फीस देते हैं, इससे उनका कोई मतलब नहीं है।

दरोगा से भिड़ा राहगीर
वायरल वीडियो में एक राहगीर आरपीएफ के दरोगा सुनील मिश्रा से भिड़ता दिख रहा है। उसने अपना कार्ड दिखाकर कहा कि मैं नीरज एडवोकेट हूं। आप किस सेक्शन के तहत ऑटो सीज कर रहे हैं। एसआई ने सेक्शन बताया और कहा कि हमारे इंस्पेक्टर से बात करें। खुद को एडवोकेट बताने वाले ने कह दिया हम सीओ से बात करेंगे। इस पर एसआई गर्म हो गए। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है। जाम लगने की शिकायतें आती हैं। कई बार लोगों की ट्रेनें छूट जाती हैं। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed