{"_id":"69d2bbf15ac70609af0db21f","slug":"claims-fall-flat-booking-a-week-ago-cylinder-still-not-delivered-to-home-bareilly-news-c-4-bly1053-858289-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दावे धड़ाम... सप्ताहभर पहले बुकिंग, अब तक घर नहीं पहुंचा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दावे धड़ाम... सप्ताहभर पहले बुकिंग, अब तक घर नहीं पहुंचा सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रसोई गैस की बुकिंग के 48 घंटे के भीतर सिलिंडर घर पहुंचने के सरकारी दावे को पेट्रोलियम कंपनियों के बैकलॉग की रिपोर्ट खारिज कर रही है। प्रत्येक कंपनी की कई गैस एजेंसियों पर करीब सप्ताह भर से ज्यादा का बैकलॉग है। कुछ एजेंसियां तो दो सप्ताह पहले की बुकिंग पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं कर पाई हैं। लिहाजा, गैस खत्म होने से उपभोक्ताओं के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। वह गैस एजेंसी और गोदाम के चक्कर कोट रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन एप और फोन से बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा। पड़ोसी या बाजार से महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदकर काम चला रहे हैं। वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि 20 दिनों से बुकिंग में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों के मुकाबले रोजाना दो से तीन गुना अधिक बुकिंग हो से सिलिंडरों की डिलीवरी में दिक्कत आ रही है।
नरियावल स्थित गैस एजेंसी के संचालक के मुताबिक, पहले रोजाना करीब दो सौ बुकिंग हो रही थीं। अब यह आंकड़ा तीन सौ पहुंच गया है। इसके सापेक्ष डिलीवरी के लिए स्टाफ और वाहनों की संख्या सीमित है। अतिरिक्त व्यवस्था करने पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा जो मुमकिन नहीं है। सिलिंडरों की आवक के सापेक्ष अधिक बुकिंग होना भी इसकी अहम वजह है। इसलिए भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
इन गैस एजेंसियों पर सर्वाधिक बैकलॉग
शनिवार तक की पेंडेसी रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र गैस एजेंसी, वनिका गैस एजेंसी, सत्येंद्र भारत गैस ग्रामीण वितरक, चंद्रा गैस एजेंसी, राज गैस एजेंसी, बांके बिहारी जी गैस एजेंसी, अग्रवाल गैस एजेंसी, सुमंगल गैस एजेंसी, आरके इंटरप्राइजेज, अहमद भारत गैस सर्विस पर सौ से ज्यादा डिलीवरी लंबित हैं। बताते हैं कि इंडेन और एचपी की ओर से सप्ताहभर से पेंडेंसी रिपोर्ट ही जारी नहीं की जा रही है।
बुकिंग तो कर दी पर सिलिंडर ही खाली नहीं
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, पोर्टल पर सिलिंडरों की डिलीवरी संबंधी पेंडेंसी की एक वजह जबरन बुकिंग है। एलपीजी किल्लत और कई दिन बाद डिलीवरी का हल्ला होने पर जिन उपभोक्ता का सिलिंडर हाल में खाली हुआ है, उन्होंने भी नई बुकिंग कर दी है। कुछ ने पता बदल लिया, लेकिन एजेंसी पर उसे अपडेट नहीं कराया। कुछ ओटीपी बताने से कतराते हैं तो कुछ ऐसे हैं जिनके घर पर मोबाइल फोन नहीं होने से ओटीपी नहीं मिल पाती। स्टाफ सिलिंडर लेकर लौट रहा है। बुकिंग दस दिन से पहले कैंसिल नहीं कर सकते। एजेंसी से बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था ठप है। सीधे गोदाम से उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं दे सकते। घर पर ही डिलीवरी का नियम है।
बुकिंग के पांच दिन बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
जो सिलिंडर इस्तेमाल हो रहा है, वह कभी भी खत्म हो सकता है। बुकिंग किए पांच दिन हो गए पर अब तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। - मनीषा चौहान, कृष्णानगर
पड़ोस में कई लोगों को बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिला। नया सिलिंडर लगाया तभी बुकिंग कर दी थी, पर अभी मिला नहीं। - संध्या ठाकुर, मिनी बाइपास
जिले में एलपीजी वितरण का हाल
- 91 गैस एजेंसियां (भारत की 24, इंडेन की 60, एचपी की सात)।
- 10,07,052 उपभोक्ता, 4,16,732 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी।
- 10 मार्च से पूर्व रोजाना 20-22 हजार बुकिंग, अब 45 हजार पार।
- 30 हजार गैस सिलिंडर की रोजाना डिलीवरी का दावा।
बुकिंग के सापेक्ष नियमित सिलिंडर डिलीवर के निर्देश एजेंसियों को दिए हैं। पूर्व की तुलना में अब बुकिंग घटी है। बैकलॉग को जल्द खत्म करने के लिए कहा गया है। पूर्ति निरीक्षक क्षेत्रवार निगरानी कर रहे हैं। हेल्पडेस्क पर आ रही शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है। जिले में एलपीजी आपूर्ति पर्याप्त है। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी