{"_id":"5d31b7cb8ebc3e6ce3782c85","slug":"civil-supply-bareilly-news-bly369167328","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त चल रही राशन दुकानों के प्रस्ताव के समय अब वीडियोग्राफी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त चल रही राशन दुकानों के प्रस्ताव के समय अब वीडियोग्राफी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में अभी भी कई राशन की दुकान अन्य दुकानों से संबद्ध चल रही है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायतें उच्चाधिकारियों के पास पहुंची रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम ने इन पर प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे यह ध्यान रखें कि सभी जगहों पर वीडियोग्राफी कराई जाए। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
राशन कोटे का प्रस्ताव होने के बाद में कई दफा ऐसे प्रकरण सामने आए हैं कि विपक्ष में रहने वाले लोगों ने अधिकारियों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पता चला कि जिन अधिकारियों ने राशन कोटे का प्रस्ताव कराया है, उनके खिलाफ शिकायतें होना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में उन सब सवालों पर विराम लगाने की मंशा से डीएम दिनेश कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश किया है कि अब जहां पर भी राशन कोटे की दुकान का प्रस्ताव होगा वहां पर हर हाल में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।