{"_id":"5e2f4a7d8ebc3e7d5d1fd52f","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3935450168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी सड़क पर खुदाई, बाकी टेंपो वालों ने कब्जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी सड़क पर खुदाई, बाकी टेंपो वालों ने कब्जाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामगंज चौराहे का बुरा हाल, इस ओर से निकलने में लोगों का हो रहा वक्त खराब
बरेली। जल निगम ने सीवर लाइन खुदाई की वजह से श्यामगंज चौराहे पर चौकी के सामने आधी सड़क खोद डाली है। तो दूसरी ओर टेंपो और ई रिक्शा वालों की दबंगई से आम लोगों का गुजरना दूभर है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब लोग काम पर या खरीददारी को निकले तो रास्तों पर आम दिनों से ज्यादा भीड़ हो गई। वाहनों की संख्या भी खासी बढ़ गई है। इसमें शहर के दूसरे रास्तों पर जाम लगा तो सबसे बड़ी मुसीबत श्यामगंज चौराहे पर देखने में आई। यहां एक ओर खुदाई जारी थी। तो दूसरी ओर बची जगह से वाहन मुश्किल से निकल रहे थे। ट्रैफिक पुलिस तैनात थी पर चौकी के सामने और चौराहे के सभी संपर्क मार्गों पर हमेशा की तरह टेंपो और ई रिक्शा वालों ने जाम के हालात बना रखे थे। वह सवारियों के चक्कर में वाहनों को रोके खड़े थे।
जरूरत पर होगा डायवर्जन
टीआई जेएन अस्थाना ने बताया कि श्यामगंज चौराहे के पास अचानक सीवर लाइन की खुदाई का काम शुरू होने से जाम लग रहा है। अतिरिक्त स्टाफ लगाकर व्यवस्था की जा रही है। डायवर्जन भी कराया जाएगा। वाहनों की भीड़ बढ़ने पर टेंपो और ई रिक्शा को बरेली कॉलेज और श्यामगंज चौराहे के बीच आवागमन से रोका जाएगा। इसके लिए वाहनों को दूसरे रास्तों पर जाना होगा। दोपहिया वाहन ही इधर से गुजारे जाएंगे। इस बारे में अधिकारियों से विमर्श कर रहे हैं।
टेंपो वालों ने डीएम से मांगी पार्किंग
ऑटो रिक्शा और टेंपो ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बताया कि शहर में जंक्शन के अलावा कोई पार्किंग नहीं है, जबकि पुलिस उनके वाहनों को नो पार्किंग दिखाकर रोज ही चालान काटकर लाखों रुपये वसूल रही है। स्टेशन अधीक्षक खुद कार्रवाई कराते हैं। वह स्टेशन के बाहर की रोड को भी पार्किंग बता रहे हैं जबकि वह नगर निगम के दायरे में आता है। इन लोगों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करके विरोध जताया। यूनियन अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह समेत कई टेंपो ड्राइवर शामिल थे।