{"_id":"5e2f4b2e8ebc3e4aed357288","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3934744124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी नाली और सड़क, निगम कर्मचारी नहीं कर रहे परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी नाली और सड़क, निगम कर्मचारी नहीं कर रहे परवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क बनाने के लिए खुदाई कर बीच में ही छोड़ा काम, अब स्थानीय लोगों को निकलने में हो रही परेशानी
बरेली। स्मार्ट सिटी में उलझे निगम के अधिकारी वार्डों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि वार्डों में सड़क टूटी हुई हैं और नाली का पानी सड़कों पर बहकर सड़कों को और भी खराब कर रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। इससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
शहर के वार्ड 46 गांधीपुरम में एक निजी स्कूल के सामने सड़क काफी समय से टूटी हुई है। यह वही सड़क है जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने पिछली बार निगम के चुनाव के समय रोड पड़ने पर ही वोट देने की बात कही थी। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर यहां प्रदर्शन भी किया था। तब से लेकर अब तक निगम के अधिकारियों ने इलाके की सुध नहीं ली है, जिसके चलते हालात और भी खराब हो गए हैं।
सड़क पर पानी के बहाव को रोकने के लिए कुछ लोगों ने यहां गड्ढा कर दिया है, जिसके चलते यह रास्ता बंद हो गया है, जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने निगम के अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय सभासद से भी कई बार शिकायत की, बावजूद इसके अब तक समस्या जस की तस है। अब क्षेत्र के लोग सीधे मेयर से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
यहां सड़क निर्माण के लिए 14वें वित्त से 50 लाख का टेंडर पास कराया गया है। एक दो दिन में वर्क आर्डर भी हो जाएगा, जिसके बाद अगले सप्ताह से यहां कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- पूनम गंगवार, पार्षद गांधीपुरम, वार्ड 46